11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालकोटा में किडनैप हुई MP की बेटी, हाथ-पैर बंधे फोटो दिखे, सिंधिया...

कोटा में किडनैप हुई MP की बेटी, हाथ-पैर बंधे फोटो दिखे, सिंधिया ने की राजस्थान के CM से बात

Published on

शिवपुरी ,

शिवपुरी के स्कूल संचालक रघुवीर धाकड़ की पुत्री राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी. इसी बीच बीते दिनों उसका अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया. आरोपियों ने अपहरण के 48 घंटे बाद बच्ची के पिता को संपर्क किया और 30 लाख रुपए फिरौती देने की मांग की. लड़की के रस्सी से बांधकर रखने की फोटो भी भेजे. पिता रघुबीर खबर लगते ही कोटा पहुंचे और थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जब यह खबर केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची तो वह तुरंत ही इस मामले की तहकीकात में लग गए. पहले सिंधिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की और राजस्थान पुलिस की मदद से जल्द से जल्द बच्ची को वापस लाने का आग्रह किया.

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित बच्ची के पिता से भी फ़ोन कॉल पर बात की और उन्हें आश्वासन दिलाया कि आपकी बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी मेरी है. आप और आपका परिवार अपना ख्याल रखें. वह सिर्फ आपकी बेटी नहीं, बल्कि मेरी बेटी भी है.”

छात्रा के पिता शिवपुरी जिले के बैराड़ में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक हैं. साल 2023 में उनकी बेटी कोटा में NEET की तैयारी करने के लिए गई थी. सोमवार को कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के पिता के वॉट्सएप पर एक बैंक अकाउंट नंबर भेजकर मंगलवार शाम तक 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी. साथ ही अपहृत छात्रा के हाथ-पैर बंधी हुई फोटो भेजी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...