16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP का लाल सियाचिन में शहीद: माइनस 30 डिग्री में देश की...

MP का लाल सियाचिन में शहीद: माइनस 30 डिग्री में देश की रक्षा में था तैनात

Published on

शिवपुरी

देश की रक्षा में सियाचिन में तैनात मध्यप्रदेश का बेटा शहीद हो गया। दुश्मन तो उसका बाल भी बांका नहीं कर सके, लेकिन वहां के विपरित हालत में अपना कर्तव्य निभाते हुए वह वतन पर मर मिटा। ये जवान माइनस 30 डिग्री तापमान में वतन की हिफाजत के लिए तैनात था।शिवपुरी जिले के रहने वाले जवान अमर शर्मा अब अमर हो गए। 26 साल के अमर शर्मा सियाचिन में तैनात थे। जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंडी (-30 डिग्री) में वह दुश्मनों से देश की रक्षा के लिए डटे हुए थे। ड्यूटी के दौरान हॉर्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शहीद जवान अमर शर्मा शिवपुरी के सिरसौद के खरई भाट के रहने वाले थे। जैसे ही उनके शहीद होने की खबर पहुंची, ना केवल शहीद के घर और गांव, बल्कि पूरे इलाके में मातम छा गया। हर किसी की आंखों में आंसू थे। आंखें भले ही भींगी थी, लेकिन चेहरे से अपने लाल का देश के लिए शहीद होने पर गर्व का भाव भी छलक रहा था। परिजनों को बुधवार शाम आर्मी हेड क्वार्टर से बेटे के निधन की सूचना मिली थी। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

2 साल पहले ही हुई थी शादी
अमर शर्मा का जन्म 1996 को खरई भाट गांव में हुआ था। उनके 2 भाई हैं, सतेंद्र शर्मा (24) और अरुण शर्मा (22)। अमर के पिता पेशे से किसान हैं। अमर ने 2015 में छतरपुर में सेना की भर्ती दी थी। जबलपुर में ट्रेनिंग के बाद गुवाहाटी में पहली पोस्टिंग मिली थी। 2 साल बाद अमर की पोस्टिंग लद्दाख के सियाचिन में हुई थी। 2 साल पहले 2020 में अमर की शादी हुई थी।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...