11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालदो घंटे में मुंबई पुलिस आपको गिरफ्तार कर लेगी, आपके खिलाफ 24...

दो घंटे में मुंबई पुलिस आपको गिरफ्तार कर लेगी, आपके खिलाफ 24 FIR… और रिटायर्ड टीचर से 52 लाख रुपए ठग लिए

Published on

ग्वालियर:

दो घंटे में मुंबई पुलिस आपको गिरफ्तार कर लेगी, आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है… फोन कॉल पर यह बात सुनते ही रिटायर्ड टीचर के होश उड़ गए। उसके बाद दनादन कॉल 27 वर्षीय टीचर के पास आने लगे और उसे डराने लगे। महिला टीचर साइबर ठगों की धमकी से डर गई। इसके बाद मुंबई पुलिस का खौफ दिखाकर उससे 52 लाख रुपए की ठगी कर ली है। ठगी के बाद महिला सहमी हुई है। उसने पुलिस में शिकायत की है। रिटायर्ड महिला टीचर की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच ने शिकायत दर्ज कर ली है। अब जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाली 72 साल की आशा भटनागर रिटायर्ड शिक्षिका हैं। उनकी दो बेटियां पुणे तो एक बेटा अमेरिका में रहता है। बुजुर्ग महिला के पति की 2017 में मौत हो चुकी है। वह अब घर में अकेली रहती हैं। रिटायर्ड बुजुर्ग शिक्षिका महिला के पास वीडियो कॉल आया और उसने अपने आप को मुंबई महाराष्ट्र पुलिस का होना बताया। कॉल करने वाले ने महिला से कहा कि उसके खिलाफ प्रताड़ना और मनी लांड्रिंग को लेकर 24 एफआईआर थाने में दर्ज हुई है। इस मामले में आपकी गिरफ्तारी होगी।

साथ ही ठगों ने महिला से कहा कि आपको वीडियो कॉलिंग पर बयान दर्ज करवाना होगा। महिला ने बयान दर्ज करवाने के लिए तैयार हो गई। इससे पहले महिला ने अपने अमेरिका में रह रहे बेटे और पुणे की बेटियों से बात करने के लिए कहा तो ठगा ने मना कर दिया। वीडियो कॉलिंग के जरिए 2 घंटे तक महिला से बातचीत की। साथ ही वीडियो कॉल पर घर की पूरी तलाशी ली।

इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी बनकर ठग ने बुजुर्ग महिला को मुंबई पुलिस के अफसर के सामने वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करने को कहा। इस दौरान पुलिस की ड्रेस में एक व्यक्ति महिला को दिखाई दिया। उसने कहा कि महिला को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं दिया। यह सुनकर बुजुर्ग महिला डर गई। देश विदेश की यात्रा कर चुकी, आशा भटनागर के दिमाग को साइबर ठगों ने पूरी तरह से अपने बस में कर लिया था।

बुजुर्ग महिला टीचर को उधर से जो भी निर्देश मिलते थे, उस पर वह काम करती थी। साथ ही डर के मारे दो बैंक खातों से उसने 52 लाख रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। महिला इतनी घबराई हुई है कि वह अपने घर वालों तक का फोन कॉल नहीं उठा रही है। महिला दो दिन तक घर में बंद रही। महिला ने दो दिन बाद अपनी बेटी को ठगी के बारे में बताया। क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर ठगों के खिलाफ शिकायत की।वहीं, साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

2 घंटे से ज्यादा महिला को रखा वीडियो कॉल पर
पीड़ित आशा भटनागर ने कहा कि कॉल करने वाले ने कहा था कि आपके खिलाफ 24 केस दर्ज हैं। इस मामले में आपकी गिरफ्तारी होगी। उनलोगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया था। साइबर ठगों ने डर पैदा कर खाते 52 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए हैं। अब पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है।

वहीं, टीआई क्राइम ब्रांच अजय पवार ने बताया कि ग्वालियर में रिटायर्ड बुजुर्ग शिक्षिका के साथ साइबर ठगी की सबसे बड़ी वारदात सामने आई है। पीड़ित रिटायर्ड शिक्षिका शहर के मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी की रहने वाली है। मुंबई पुलिस का डर दिखाकर 52 लाख रुपए ठग लिए। बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच में की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...