12.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालमंगलवार को बनाया मटन...पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में गई पड़ोसी की...

मंगलवार को बनाया मटन…पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में गई पड़ोसी की जान

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पड़ोसी की जान ले ली. दरअसल मंगलवार के दिन घर में मटन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था. पति पत्नी को मार रहा था और वो बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी. इस झगड़े को सुलझाने के लिए पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर पहुंचा और किसी तरह से मामले को शांत कराया.

थोड़ी देर बाद महिला का पति पप्पू डंडा लेकर बल्लू के घर आया और उस पर डंडे से हमला कर दिया. सिर पर डंडा लगने से बल्लू बुरी तरह घायल हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. इस हत्या के बाद आरोपी पप्पू मौके से फरार हो गया.

पप्पू की पत्नी कुंती बाई ने फोन कर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. आरोपी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया वो मंगलवार को मटन बना रहा था. लेकिन उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही थी. जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया.

इस मामले पर थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी की पत्नी की शिकायत पर बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है. वो मजदूरी करता है और मंगलवार के दिन मटन बनाने को लेकर पत्नी पत्नी में झगड़ा हुआ था. मामले की जांच जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...