10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालमेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही गौर साहब के चुनाव से हुई...

मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही गौर साहब के चुनाव से हुई थी: शिवराज

Published on

– गोविंदपुरा के भेल कॉलेज में मुख्यमंत्री ने किया बाबूलाल गौर की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल

गोविंदपुरा क्षेत्र में महात्मा गांधी चौराहे पर स्थित भेल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते झुग्गी-झोपडिय़ां हटीं और वीआईपी रोड बना। लोग आज बात करते हैं बुलडोजर की। उन्होंने उस समय बुलडोजर चलवाया और बुलडोजर वाले मुख्यमंत्री बन गए थे। गौर साहब जैसा होना आज के युग में मुश्किल है।

शिवराज सिंह ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही गौर साहब के चुनाव से हुई थी। इमरजेंसी के समय जब गौर साहब जेल गए तो मैं भी उनके पीछे-पीछे जेल चला गया। उन्होंने अपना जीवन बिना किसी राग-द्वेष के समाज के श्रमिक, शोषित और वंचित वर्ग के लिए जिया। वे हम सबके प्रेरणा स्त्रोत हैं। व्यक्ति अगर चाहे तो बड़े से बड़ा काम कर सकता है। वो एक साधारण परिवार में पैदा हुए। वे भोपाल की कपड़ा मिल में काम करते थे। और मजदूरों की लड़ाई लड़ते हुए वे जनसंघ में आए। जब इमरजेंसी लगी थी आपातकाल में वो जेल गए।

सच कहूं तो मेरे राजनैतिक जीवन की शुरुआत भी गौर साब के चुनाव से हुई थी। जब वो जेल गए तो मैं भी उनके पीछे-पीछे जेल चला गया था। कार्यक्रम में गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, प्रवासी विधायक राजू कुमार सिंह, महापौर मालती राय, वन विकास निगम उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण, भोपाल जिले के प्रभारी महेन्द्र यादव, बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य संजय जैन के साथ-साथ कई वार्डों के पार्षद और रहवासी मौजूद थे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...