12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालनागपुर की लापता BJP नेत्री की हत्‍या, आरोपी पति गिरफ्तार, कहा- पीट-पीटकर...

नागपुर की लापता BJP नेत्री की हत्‍या, आरोपी पति गिरफ्तार, कहा- पीट-पीटकर मार डाला फिर नदी में फेंक दी सना की लाश

Published on

जबलपुर

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से 2 अगस्‍त को नागपुर की बीजेपी नेत्री लापता हो गई थी। शुक्रवार को हिरण नदी में उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सना खान 2 अगस्‍त को नागपुर से अपने पति के पास जबलपुर आई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने सना की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सना का पति अमित साहू भी तभी से लापता था।

पुलिस ने शुक्रवार को हिरण नदी से सना का शव बरामद किया है। सना के परिजनों ने अमित साहू पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने अमित की तलाश कर उससे सख्‍ती से पूछताछ की। अमित ने सना की हत्‍या करना कबूल किया। अमित साहू और नागपुर की रहने वाली सना ने छह महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी।

पति ने कबूल किया जुर्म
मृतका बीजेपी नेत्री सना खान के पति अमित साहू ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद के चलते 4 अगस्‍त को उसने सना की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी थी, उसके बाद सना के शव को कार में रखकर हिरण नदी में फेंक दिया था। बता दें कि नागपुर बीजेपी अल्प मोर्चा की महामंत्री सना खान ने 6 माह पहले जबलपुर के अमित साहू से कोर्ट मरीज की थी। 2 अगस्त को नागपुर से जबलपुर अपने पति के घर जाने का कह कर निकली थी। सना ने जबलपुर पहुंचते ही अपने परिजनों को फोन पर बताया था की अमित साहू उसके साथ मारपीट कर रहा है।

एक हफ्ते से सना और अमित की तलाश कर रही थी पुलिस
बीजेपी नेत्री सना खान के परिजनों ने नागपुर के मनकापुर पुलिस थाने में सना के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। नागपुर पुलिस एक हफ्ते से जबलपुर में सना खान और उसके पति अमित साहू की तलाश में जुटी थी। जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार को अमित को बिलहरी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी अमित ने बताया की घर पर उसने सना की डंडे से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी थी, उसके बाद कार में लाश रखकर हिरण नदी में फेंका था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...