भोपाल। श्री संत नामदेव मानव सेवा समिति, भोपाल द्वारा नामदेव समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी रविवार, 7 जून 2026 को “मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के तत्वावधान में यह कार्यक्रम लिंक रोड नंबर-1 स्थित गुजराती समाज भवन में संपन्न होगा।
इस समारोह में भोपाल जिले के नामदेव समाज के उन होनहार छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। समिति के अध्यक्ष संजय नामदेव, सचिव नवीन नामदेव एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद बघेल (नामदेव) ने बताया कि संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन का यह लगातार तीसरा वर्ष है।
इस गरिमामयी समारोह के माध्यम से प्रतिवर्ष समाज के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। समिति ने सभी पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे सम्मान के लिए अपनी अंकसूची (मार्कशीट), पूर्ण पता और मोबाइल नंबर आगामी 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से व्हाट्सएप नंबर 8085856965 पर भेजकर अपना पंजीयन सुनिश्चित कराएं। कार्यक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या पूछताछ के लिए संपर्क सूत्र प्रमोद बघेल (9893055449) या नवीन नामदेव (9926824909) पर संपर्क किया जा सकता है। समिति ने समाज के सभी प्रबुद्ध जनों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।
