12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालनामदेव समाज प्रांतीय निर्वाचन: प्रत्याशियों के नाम तय, आज होगा मतदान

नामदेव समाज प्रांतीय निर्वाचन: प्रत्याशियों के नाम तय, आज होगा मतदान

Published on

भोपाल। मप्र नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन सत्र 2026-29 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन समिति द्वारा नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी (जांच) के बाद अंतिम रूप से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के तीन मुख्य प्रांतीय पदाधिकारियों के चयन के लिए आज मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

चुनाव में प्रत्येक पद के लिए दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अध्यक्ष पद के लिए अरुण नामदेव (गुना) और राजेंद्र कुमार नामदेव (गाडरवारा) के बीच मुकाबला है। वहीं, महामंत्री पद के लिए नवीन नामदेव (भोपाल) व सुभाष चंद्र वर्मा (इंदौर) तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु भीकम सिंह नामदेव (भोपाल) और ओपी नामदेव (भोपाल) चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, परिषद के सभी आजीवन एवं संरक्षक सदस्य आज, 17 मई को ‘नामदेव समाज सामुदायिक भवन’, जवाहर चौक (भोपाल) में आयोजित आमसभा में एकत्रित होंगे। निर्वाचन समिति की पहली प्राथमिकता सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन करने की होगी। यदि सर्वसम्मति नहीं बनती है, तो दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

 

परिषद के पंजीयन क्रमांक 3315/73 के तहत कुल 3,508 आजीवन और संरक्षक सदस्य पंजीकृत हैं, जो इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। निर्वाचन को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सामुदायिक भवन परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। परिसर में सदस्य पंजीयन काउंटर, पहचान सत्यापन काउंटर, मतपत्र वितरण केंद्र और मतदान कक्ष की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश द्वार पर ही मतदाताओं के आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र का मिलान मतदाता सूची से किया जाएगा, जिसके बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन सहायक चुनाव अधिकारियों, तीन पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) और तीन सुरक्षा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही भोपाल पुलिस एवं थाना टीटी नगर का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है। प्रचार-प्रसार व मीडिया समन्वय का जिम्मा शिवरतन नामदेव संभाल रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...