9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालभारत की सांस्कृतिक धरोहर है लोककला- प्रो हिंडोलिया— संस्कार भारती में हुई...

भारत की सांस्कृतिक धरोहर है लोककला- प्रो हिंडोलिया— संस्कार भारती में हुई लोककला विद्या संगोष्ठी

Published on

भोपाल।

भारत की सांस्कृतिक धरोहर है लोककला- प्रो हिंडोलिया— संस्कार भारती में हुई लोककला विद्या संगोष्ठी,हिंदुस्तान विविधताओं से भरा देश है। भारत में अनेकताओं के बाद भी लोक कलाएं एक सूत्र में हम सभी को बांधे हुए हैं। लोक कलाओं को जीवित रखने के लिए इनका प्रचार प्रसार प्रशिक्षण और शिक्षण जरूरी है। लोककलाएं हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत है जिन्हें विलुप्त होने से बचाने के साथ ही आने वाली पीढियां तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवआनंद हिंडोलिया ने संस्कार भारती में कही।

संस्कार भारती में रविवार को लोक कला विद्या की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नीलिमा श्रीवास्तव ने लोक कला के प्रकारों और महत्व बताते हुए प्रतिभागियों को मधुबनी आर्ट की ट्रेनिंग दी। पार्टिसिपेंट्स ने एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में तुलसी की पूजा करते हुए महिला का चित्र कैनवास पर उकेरा जिसे सभी अतिथियों ने सराहा। इस दौरान मौजूद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उस्ताद अलाउद्दीन खा संगीत एवं कला अकादमी के उपनिदेशक  शेखर करहाडकर को मंच पर शाल श्रीफल और गौशिल्प से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़िए:जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

संगोष्ठी की शुरुआत में संस्कृति विभाग के तहत संगीत अकादमी के उपनिदेशक करहाडकर के निर्देशन में कलाकारों द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संयोजन महिमा पांडे और नीरजा विशाल सक्सेना ने किया। प्रशिक्षण के बाद लगभग 40 से ज्यादा प्रतिभागियों को अतिथियों ने सर्टिफिकेट दिए। कार्यक्रम में भोपाल महानगर की अध्यक्ष अरुणा शर्मा, मध्य भारत प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ संदीप श्रीवास्तव, हिम्मत गोस्वामी के अलावा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...