18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'कोई राजा महाराजा नहीं होता', ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दिग्विजय सिंह लड़ेंगे...

‘कोई राजा महाराजा नहीं होता’, ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दिग्विजय सिंह लड़ेंगे चुनाव? कर दिया बड़ा इशारा

Published on

ग्वालियर

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में 29 में से 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट कांग्रेस ने जारी कर दी है, लेकिन एमपी की एक सीट इस लोकसभा चुनाव में सबसे हाट मानी जा रही है। इस सीट पर सबकी नजर है। वो सीट है गुना लोकसभा।

बीजेपी ने गुना से केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट को अभी होल्ड पर रखा है। अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस इस सीट पर कोई तगड़ा प्रत्याशी उतारने वाली है। इस सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। इसी बीच ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने गुना से चुनाव लड़ने को लेकर एक बड़ा संकेत दे दिया है। उन्होंने गुना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर लगभग तस्वीरें साफ कर दी हैं। ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से तो राजा महाराजा बचे ही नहीं।

दरअसल, ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुना में मुकाबला तगड़ा होगा। राजा महाराजा 1947 के बाद से बचे ही नहीं। उनसे जब पूछा गया कि आपकी तैयारी है क्या गुना से चुनाव लड़ने की तो उन्होंने कहा कि मेरी तैयारी सब जगह रहती है, हमेशा। उन्होंने कहा कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी। ऐसा लग रहा था कि दिग्विजय सिंह के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ही हैं।

गुना सीट से कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेताओं के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। पहले अरुण यादव का नाम चर्चा में चल रहा था। सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ या गुना से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर दिग्विजय सिंह गुना से चुनाव लड़ते हैं तो ज्योतिरादित्य सिंधिया से दमदार मुकाबला होगा। पहली लिस्ट में गुना और राजगढ़ के प्रत्याशी का नाम ना होने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर दे सकते हैं। सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच एक लंबी राजनीतिक अदावत रही है।

गौरतलब है कि पिछली बार दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव से लड़े थे। उन्हें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हराया था। वहीं इस बार कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट आने के बाद दिग्विजय सिंह का यह बयान इशारों में ही बहुत कुछ बयां करता है। कांग्रेस गुना से किसे प्रत्याशी बनाएगी यह तो अब उसकी दूसरी लिस्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल दिग्विजय सिंह ही गुना से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...