19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'स्टार प्रचारक घोषित करने की जरूरत नहीं, मैं खुद सुपरस्टार...', बोलीं उमा...

‘स्टार प्रचारक घोषित करने की जरूरत नहीं, मैं खुद सुपरस्टार…’, बोलीं उमा भारती

Published on

भोपाल,

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बीते दिनों 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. इस पहली सूची में जब फायर ब्रांड नेता उमा भारती का नाम नहीं आया तो तरह-तरह की चर्चाएं होनी लगीं. अब उमा भारती ने खुद सामने आकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने ही चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है. इसकी वजह भी उन्होंने संगठन के सबसे बड़े पदाधिकारी को बताई है. पार्टी को जहां मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं प्रचार करूंगी. मुझे स्टार प्रचारक घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं खुद को सुपरस्टार मानती हूं.

उमा भारती ने कहा, पिछले तीन-चार दिन से मुझे एक चर्चा का सामना करना पड़ा कि कहां से चुनाव लड़ रही हूं, क्यों नहीं लड़ी रही हूं. 22 जनवरी को मैं संगठन के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को बता चुकी हूं कि दो साल चुनाव नहीं लड़ूंगी. जब मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आगे की पंक्ति में बैठी थी तो अयोध्या आंदोलन की यादें ताजा हो गईं. मुझे लगा कि किसकी वजह से आज ये पल देखने को मिल रहा है. तो वो थे अशोक सिंघल जी. उनकी दृढ़ता का परिणाम था कि प्राण प्रतिष्ठा हो पाई.

उसी समय मुझे लगा कि मेरी दृढ़ता में कोई कमी रह गई जो गंगा का काम वहीं ठहर गया. इससे मेरा मन उन 5-6 घंटे में बहुत व्याकुल हुआ. उस समय मैं उनके पास (संगठन के व्यक्ति) बैठी थी. मैंने उनसे कहा कि अगर मैं चुनाव लड़ी तो संसदीय क्षेत्र और गंगा का काम दोनों एक साथ नहीं हो पाएंगे. इसलिए मुझे दो साल के लिए पूरी स्वतंत्रता चाहिए. इस बीच मैं खुद को इस काम में झोंक दूंगी.

उन्होंने कहा कि गंगा में कोई विवाद नहीं है. इस पर सभी एक हैं. योजना भी बन चुकी है. मंजूरियां भी हो चुकी हैं. बस गति कम हो गई है. पीएम मोदी की भी गंगा के कार्य में आस्था और रुचि रही है. उन्होंने (जिनके पास बैठी थी) कहा कि ये बात बीएल संतोष जी से कह देना. ताकि संगठन को जल्दी खबर मिल जाए.

‘मैंने कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता की वरिष्ठता का सम्मान करिए’
इसके बाद 24 फरवरी को मैं संगठन मंत्री से मिली. मैंने संतोष जी से कहा कि आपको जरूरत पड़ी तो मैं प्रचार करूंगी. मोदी जी अकेले 400 सीटें लेकर आएं. गठबंधन इससे भी ज्यादा सीटें लाए लेकिन मैं अभी चुनाव लड़ सकती क्योंकि मेरे लिए गंगा के अलावा कुछ महत्व नहीं रखता. इसलिए मुझे दो साल दीजिए. साथ ही संगठन और सरकार दोनों का साथ चाहिए. संतोष जी ने कहा ये बात मैं सबसे कह दूंगा.

उमा भारती ने कहा, कल तक मैं इंतजार करती रही कि इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से बयान आ जाए. मैंने उनको मेल भी किया. मैंने कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता की वरिष्ठता का सम्मान करिए. जब मैं कारण बताते हुए चुनाव न लड़ने की बात कह चुकी हूं तो उसे जनता के सामने स्पष्ट कर दीजिए. मैं पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं. ऐसे व्यक्ति के आत्मसम्मान का ध्यान रखना होगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...