10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालबिखरे मिले हजारों रुपए के नोट, समेटकर पुलिस के पास जमा कराने...

बिखरे मिले हजारों रुपए के नोट, समेटकर पुलिस के पास जमा कराने पहुंच गए दो मासूम

Published on

खरगोन ,

खरगोन जिले में तीसरी और पांचवीं पढ़ने वाले दो मासूमों ने मैदान पर बिखरे मिले हजारों रुपए के नोट पुलिस को देकर ईमानदारी का परिचय दिया. स्कूल प्रबंधन के माध्यम से 8 हजार 900 पुलिस के पास जमा कराए गए. दोनों छात्रों की ईमानदारी देख एसडीओपी भी अभिभूत हो गईं. पुलिस अधिकारी ने इनाम देकर बच्चों को सम्मानित भी किया.

जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना इलाके का यह मामला है. सरस्वती शिशु मंदिर बड़वाह में पढ़ने वाले 5वीं कक्षा के छात्र विशाल पिता गोरेलाल मुजाल्दे और कक्षा 3 के छात्र यश पिता विजय राठौर को दोपहर में स्कूल के बाहर रोड पर बिखरे हुए नोट दिखाई दिए. दोनों बच्चे सड़क पर बिखरे कई नोट देखकर पहले तो चौंक गए. फिर उन्होंने एक-एक कर सभी नोट समेट लिए.

हजारों रुपए लेकर बच्चे सीधे अपनी कक्षा अध्यापिका के पास पहुंचे और सड़क पर नोट मिलने की जानकारी दी. अध्यापिका ने बच्चों को मिले रुपये की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक रामकिशन जायसवाल को दी.

जायसवाल ने दोनों छात्रों को शाबासी देते हुए दोनों बच्चो को रुपये के साथ थाने भिजवाया. थाने पर बच्चों ने ये 8900 रुपये की राशि एसडीओपी अर्चना रावत को जानकारी देते हुए सौंप दी. दोनों छोटे-छोटे बच्चों की ईमानदारी देखकर एसडीओपी अर्चना रावत अभिभूत हो गईं और उन्होंने दोनों बच्चों को सम्मानित किया.

बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया, बच्चों को स्कूल के बाहर खेल के दौरान सड़क पर 8900 रुपए मिले. इनमें ज्यादातर ₹500 के नोट थे. इसके अलावा 200 और 100 के नोट भी शामिल थे. बच्चों ने वास्तव में नैतिकता का सबक पढ़ाया है. ईमानदारी दिखाई है. उन्हें सम्मानित भी किया गया है. हालांकि, अब तक इस राशि को लेने कोई आया नहीं है. हो सकता है कि खबरों को देखकर इनका वास्तविक मालिक आ जाए, तब उन्हें राशि सौंप दी जाएगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...