12.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालदिवाली से पहले मिल जाएगा अक्‍टूबर का वेतन, इस राज्‍य के कर्मचारियों...

दिवाली से पहले मिल जाएगा अक्‍टूबर का वेतन, इस राज्‍य के कर्मचारियों को तोहफा

Published on

भोपाल

दिवाली का त्‍योहार अब दरवाजे पर आ गया है. इस साल दिवाली महीने के आखिर में पड़ रही है जिसके चलते अधिकांश घरों का बजट बिगड़ा हुआ है. ऐसे में मध्‍यप्रदेश सरकार ने अपने शासकीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही वेतन देने का फैसला किया है. राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया है.

सीएम चौहान ने CMO के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्‍यम से जानकारी दी कि राज्‍य के शासकीय कर्मचारियों को अक्‍टूबर माह का वेतन दीपावली से पहले ही दे दिया जाएगा. ट्वीट में कहा गया, ‘दीपावली का पावन पर्व आ रहा है. हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं. सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं: CM’

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली का तोहफा दिया है. उन्‍होंने राज्य कर्मचारी, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोत्‍तरी का ऐलान किया है. इसके साथ ही राज्‍य सरकार दिवाली पर हर कर्मचारी को 6908 रुपये का बोनस भी देगी.

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...