10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालएक पति की दो पत्नी... हसबैंड की शिकायत लेकर दोनों साथ पहुंची...

एक पति की दो पत्नी… हसबैंड की शिकायत लेकर दोनों साथ पहुंची एसपी ऑफिस तो सब सन्न, जानें पूरा मामला

Published on

ग्वालियर

एमपी के ग्वालियर में एक युवक ने एक नहीं दो-दो शादियां की है। उसके बाद दहेज के लिए दोनों ही पत्नियों को छोड़ दिया। मंगलवार को दोनों पत्नियां अपनी शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंची थी, जहां दोनों पत्नियों के आमना-सामना हुआ। फिर दोनों पत्नियों ने एक सुर में अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

एसपी ऑफिस में पहली से हुई दूसरी की मुलाकात
ग्वालियर एसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारी हैरान रह गए, जब एक साथ दो युवतियां अपने इकलौते पति की शिकायत लेकर पहुंची। दरअसल, उत्तराखंड के खटीमा जिले की रहने वाली 34 साल की निशा राठौर ने SP ऑफिस में अपने पति उपदेश राठौर के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत की है। निशा ने बताया कि 5 मार्च 2019 को ग्वालियर आनंदनगर निवासी उपदेश राठौर से पारिवारिक रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। 2021 में उनका एक बेटा भी हुआ लेकिन कोविड काल में पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और फिर एक दिन उसे घर से निकाल दिया।

कोर्ट में फाइल है तलाक का केस
इसके बाद उपदेश ने कोर्ट में निशा के खिलाफ तलाक का केस फाइल कर दिया। निशा ने इसे लेकर पुलिस से शिकायत की और पारिवारिक न्यायालय में मेंटेनेंस के लिए केस भी लगाया है, जिसमें कोर्ट ने 6 हज़ार रुपए मासिक गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए थे। इसी बीच उपदेश ने बिना तलाक लिए गुपचुप तरीके से ग्वालियर निवासी 24 साल की प्रियंका राठौर से 1 मई 2023 शादी रचा ली। निशा 9 जून को जब उपदेश के घर पहुंची तो उसे उपदेश की दूसरी शादी होने की जानकारी मिली। लिहाजा वो अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने SP के पास पहुंची।

करवाई में जुटी पुलिस
उधर दूसरी पत्नी 24 साल की प्रियंका राठौर ने भी पुलिस से अपने पति उपदेश की शिकायत की है। प्रियंका ने बताया कि बहुरापुर निवासी उपदेश के साथ उसकी शादी 1 में 2023 को पारिवारिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। लेकिन 20 नवंबर को पति उपदेश और ससुराल वालों ने उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट की। इसके बाद उसे घर से बेदखल कर दिया था। घटना से आहत होने के बाद प्रियंका ने अपने परिवार के साथ थाने में शिकायत की थी। इसके बाद फरवरी महीने में पति उपदेश और उसके परिवार वालों ने प्रियंका को समझा बूझकर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन मई महीने में प्रियंका को दहेज के लिए मारपीट करते हुए एक बार फिर से घर से बाहर निकाल दिया।

पति पहले से है शादीशुदा
करीब ढाई महीने पहले प्रियंका को जानकारी मिली कि उसके पति उपदेश पहले से शादीशुदा हैं। प्रियंका अपने साथ हुई प्रताड़ना और धोखाधड़ी की शिकायत लेकर थाने पहुंची। शिकायत की लेकिन पुलिसवालों ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर जल्द ही कानून अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है। दोनों पत्नियों के आवेदन पर अब महिला थाना कार्रवाई में जुट गया है। जल्दी इन दोनों युवतियों के इकलौते पति को बुलाकर पुलिस सुलह या फिर सख्त कार्रवाई का रास्ता अपनाएगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...