10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालPaytm के फील्ड मैनेजर ने किया सुसाइड, कंपनी बंद होने की आशंका...

Paytm के फील्ड मैनेजर ने किया सुसाइड, कंपनी बंद होने की आशंका से था परेशान

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसिक तनाव को लेकर आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में एक और मामला सामने आया है. इसमें पेटीएम कंपनी के फील्ड मैनेजर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है.

मामले में जानकारी देते हुए लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि गौरव गुप्ता (40 साल) जो कि स्कीम नंबर-78 में रहता था. उसके फांसी लगा ली है. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया से लेकर तमाम जगहों पर पेटीएम कंपनी बंद होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी. इसी को लेकर गौरव के तनाव में होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस जांच में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, Paytm के फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. पत्नी ने पुलिस से कहा है कि गौरव कुछ दिन से जॉब को लेकर डिप्रेशन में थे. नौकरी जाने का डर था. आशंका है कि इसी कारण उन्होंने सुसाइड किया है. परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटियां हैं.

उन्होंने आगे लिखा, ये वही Paytm है जिसने लॉकडाउन में Online पेमेंट को प्रमोट करने के लिए मोदीजी का फोटो चमकाया था. खूब प्रचार किया था. खूब धन भी कमाया था. फिर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट और फास्टैग आदि में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था.

पटवारी ने आगे लिखा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ RBI ने यह कदम व्यापक प्रणाली ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद उठाया था. इसके बाद से कंपनी के शेयर में भी लगातार गिरावट आ रही है. बहरहाल, जांच कैसे हो रही है? कब खत्म होगी? रिपोर्ट सामने कब आएगी? जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी? क्या फिर कॉरपोरेट चंदे के नाम पर इस विवाद को भी सुलझा लिया जाएगा? और फिर बीजेपी की तिजोरी में खूब सारा धन आ जाएगा?

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...