24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपाल8वें वेतन आयोग के 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' पर पेंशनर्स फेडरेशन ने जताई...

8वें वेतन आयोग के ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ पर पेंशनर्स फेडरेशन ने जताई चिंता, ‘अनफंडेड’ शब्द पर खड़ा हुआ विवाद

Published on

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन की तैयारियों के बीच इसके ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ ( को लेकर देश भर के पेंशनरों और कर्मचारी संगठनों में चिंता और आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही है। पेंशनर्स फेडरेशन ने आयोग के संदर्भों में जोड़ी गई एक नई तकनीकी पंक्ति पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठनों का आरोप है कि इस नए प्रावधान के जरिए भविष्य में पुरानी व गैर-अंशदायी पेंशन योजनाओं पर संकट खड़ा हो सकता है।

कर्मचारी संगठनों के अनुसार, इस बार वेतन आयोग के नियमों में (गैर-अंशदायी पेंशन योजना की बिना फंड वाली लागत) वाक्य को जोड़ा गया है। इस पर सवाल उठाते हुए फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार पुरानी पेंशन को ‘अनफंडेड’ यानी बिना वित्तीय बैकअप वाली देनदारी के रूप में क्यों देख रही है, जबकि इसके लिए लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का फंड मौजूद होने की बात कही जाती रही है। कर्मचारियों को अंदेशा है कि इस परिभाषा के सहारे भविष्य में पेंशन लाभों में कटौती या तार्किक बदलाव के नाम पर सख्ती की जा सकती है। चर्चाओं के केंद्र में “वित्त विधेयक 2025” के कुछ संभावित प्रावधान भी हैं। कर्मचारी हलकों में यह आशंका जताई जा रही है कि नए नियमों के प्रभाव से पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग से जुड़े वित्तीय विवादों को लेकर आसानी से अदालत का दरवाजा नहीं खटखटा सकेंगे।

इसके अलावा, वर्ष 1983 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए उस ऐतिहासिक फैसले के कमजोर होने का डर भी सता रहा है, जिसमें शीर्ष अदालत ने स्पष्ट माना था कि ‘पेंशन कोई खैरात या इनाम नहीं, बल्कि कर्मचारी का सामाजिक-आर्थिक हक है।’ पेंशनर्स फेडरेशन और विभिन्न केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इन कदमों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न विभागीय स्तरों पर कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संगठनों का कहना है कि बुढ़ापे के एकमात्र सहारे (पेंशन) पर किसी भी तरह का अप्रत्यक्ष आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ, तो इसके खिलाफ वैधानिक और लोकतांत्रिक तरीकों से बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...