16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालराहुल नवलानी के फोन में वैशाली ठक्कर की निजी तस्वीरें... पुलिस की...

राहुल नवलानी के फोन में वैशाली ठक्कर की निजी तस्वीरें… पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Published on

इंदौर

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत के मामले में पुलिस आरोपी राहुल नवलानी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त हुआ है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी राहुल नवलानी ने वैशाली ठक्कर की प्राइवेट तस्वीर उसके मंगेतर को भेज दी थी। इसके साथ ही पुलिस को उसके फोन से कुछ सबूत मिले हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने यह खुलासा कर दिया है कि आरोपी राहुल नवलानी के पास वैशाली ठक्कर के निजी फोटो और वीडियो थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी राहुल, वैशाली पर उसी विडियो और फोटो की वजह से दबाव बना रहा था। इसके आधार पर पुलिस अब और आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। हालांकि पुलिस मोबाइल और डिवाइस का अब डाटा रिकवर करने के लिए हैदराबाद लैब भेज चुकी है, जल्द ही इस पूरे मामले में साक्ष्य के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि ऐसे मैसेज जो पुलिस को अब तक नहीं मिल पाए हैं, वह पुलिस ढूंढ रही है। वहीं, जांच से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि उसने ऐसे वीडियो और मैसेज भेजे थे, जिसके कारण उस पर दबाव बनाया गया। वही आरोपी की पत्नी की भी तलाश की जा रही है। वह लगातार अभिनेत्री वैशाली ठक्कर को परेशान कर रहा था। साथ ही पुलिस की टीम को भी वह बरगला रहा है। जांच के दौरान राहुल अभी भी पुलिस की टीम को सहयोग नहीं कर रहा है।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...