18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालइमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रेश, फिसलकर झाड़ियों में पलटा… ट्रेनी महिला...

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रेश, फिसलकर झाड़ियों में पलटा… ट्रेनी महिला पायलट घायल

Published on

गुना,

मध्य प्रदेश के गुना में ट्रेनी इंस्टीट्यूट का प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रेश हो गया. सागर जिले के CHIMES फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का प्लेन जब गुना के ऊपर से गुजर रहा था, उसी वक्त एयरक्राफ्ट में खराबी आ गई. इसके चलते ट्रेनी महिला पायलट ने गुना एयर स्ट्रिप पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए ATC से संपर्क के बाद प्लेन को लैंड कराने की इजाजत दे दी गई. मगर, जैसे ही सिंगल इंजन का एयरक्राफ्ट Cessna 172 एयर स्ट्रिप पर लैंड करने लगा, वह अनियंत्रित हो गया. एयर स्ट्रिप से फिसलकर एयरक्राफ्ट सीधा झाड़ियों में जाकर पलट गया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे में घायल हुई महिला पायलट
हादसे के दौरान एयरक्राफ्ट से पेट्रोल भी रिसने लगा था. लिहाजा, इसमें आग लगने की आशंका भी थी. मगर, गनीमत ये रही कि एयरक्राफ्ट में सवार ट्रेनी महिला पायलट समय रहते सकुशल एयरक्राफ्ट से बाहर निकल आई थी. महिला पायलट के हाथ में चोट लगी है, जिसका अस्पताल में इलाज किया गया.

जांच के लिए सागर से टीम रवाना
सब इंस्पेक्टर चंचल तिवारी ने बताया कि इस हादसे के बाद एयरक्राफ्ट की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पुलिस और प्रबंधन की टीम पहुंच गई थी. सागर से भी एक टीम गुना के लिए रवाना हो गई है. टीम यह जांच करेगी कि प्लेन में अचानक से क्या खराबी आ गई थी. सब इंस्पेक्टर चंचल ने बताया कि नीमच से उड़कर जा रहा ट्रेनी एयरक्राफ्ट कैंट थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...