15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालभोपाल में बीजेपी का महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी,...

भोपाल में बीजेपी का महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, 1000 महिलाओं के हाथ में होगी कमान

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल अब तक के सबसे भव्य और विशाल महिला आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। 31 मई को जहां 1 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद करने आ रही हैं, वहीं इस आयोजन को लेकर भाजपा तैयारियां भव्य करने के लिए जुट गई है। भाजपा कार्यालय में हुई एक बैठक में मोदी के आगमन की तैयारियों के लिए जिला महिला मोर्चा की बैठक हुई।

1000 महिला कार्यकर्ताओं के हाथ में होगी कमान
इस बैठक में तय हुआ है कि महिला महासम्मेलन की तैयारियों की कमान बीजेपी की 1000 महिला कार्यकर्ता संभालेंगी। बैठक में तय हुआ है कि 27 मई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को टोली दायित्व सौंपा जाएगा। आपको बता दें कि भोपाल कार्यालय में 31 मंडलों की बैठक हुई, जिसमें महिलाएं शामिल हुईं।इन महिला कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के भोपाल आने के बाद रिसीव करने, मंच पर स्वागत करने समेत अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कवरेज की व्यवस्था भी महिलाओं के हाथ रहेगी।

अहिल्याबाई होलकर 300वीं जयंती
गौरतलब है कि भेल जंबूरी मैदान में 31 मई को महिला महासम्मेलन राजधानी में आयोजित किया जा रहा है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से एक लाख महिलाएं आएंगी। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

31 मंडलों से दो-दो प्रतिनिधियों को बुलाया गया
अब भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी अगले तीन दिन में कमेटी बनाएगी और इन्हीं कमेटियों की जिम्मेदार महिला कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। महासम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में आयोजन संबंधी टोली बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी 31 मंडलों से दो-दो महिला प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। यहां तय हुआ है कि 27 मई की शाम पार्टी की 1000 महिला कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें दायित्व सौंपे जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए पार्टी ने भोपाल की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए हर मंडल से 20 नाम तय किए हैं। इसमें से दो महिला कार्यकर्ताओं को आज बैठक में बुलाया गया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...