10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालहिस्ट्रीशीटर सलमान लाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भागने के लिए पुलिसकर्मी...

हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भागने के लिए पुलिसकर्मी पर तानी पिस्तौल

Published on

इंदौर ,

इंदौर के एमआईजी में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला को क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त प्रयास से पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने बदमाश सलमान को पकड़ा तो उसने पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल तान दी और भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुसिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक लोकेशन मिली और इसे पकड़ लिया.

पुलिस पिछले दो महीनों से इस शातिर बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रही थी. लेकिन ये बार-बार पुलिस को चकम देकर भाग जाता था. एसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि यह आरोपी काफी शातिर है, फोन का इस्तेमाल बेहद कम करता है और सोशल मीडिया के जरिए अपने साथियों के साथ संपर्क में रहता था. मुखबिर की सटीक सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

बताया जा रहा है कि वह पिस्टल को लोड कर कर ही घूम रहा था और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस ने शातिर बदमाश से उठक-बैठक भी लगवाई थी. एसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...