12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालएमपी में 8500 पदों पर होगी पुलिस भर्ती, सीएम मोहन यादव ने...

एमपी में 8500 पदों पर होगी पुलिस भर्ती, सीएम मोहन यादव ने दी स्वीकृति

Published on

बालाघाट

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को बालाघाट पहुंचे। यहां पर वह क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि सरेंडर हो जाओ, नहीं तो मार दिए जाओगे। इसके साथ ही सीएम ने 8500 पदों पर पुलिस भर्ती को स्वीकृति दे दी है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने नक्सलियों को लेकर कहा कि हमारे भोले-भाले लोगों के बीच भ्रम फैलाते हो, झूठ बोलते हो। कायराना हरकत करते हो। ऐसे लोगों से निपटने में सरकार पूरी तरह से सक्षम है। पुलिस बल की मदद से समाज खड़ा हो रहा है।

आगे कहा कि हम अन्याय करने वाले, अनावश्यक रूप से लोगों का खून बहाने वाले और लाल सलाम करने वालों को जीने का हक नहीं देंगे। इस धरती पर आपको जीने का हक नहीं देने वाले हैं।

डीजीपी बोले- नए पदों पर शुरु होगी भर्ती
डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि शीघ्र ही 8500 पदों पर भर्ती शुरु की जाएगी। सीएम डॉ मोहन यादव की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। जल्द भर्ती शुरु करेंगे।
सीएम डॉ मोहन के द्वारा 64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। मौके पर मौजूद सीएम और डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाया। जिसमें हॉक फोर्स के 62 जवान, पुलिस बल का एक और 36वीं बटालियन का एक जवान शामिल है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...