19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'पुलिस पेड़ के नीचे से उठा ले गई शिवलिंग...', बोले भाजपा विधायक,...

‘पुलिस पेड़ के नीचे से उठा ले गई शिवलिंग…’, बोले भाजपा विधायक, अधिकारी ने कही ये बात

Published on

खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन में पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है. भाजपा विधायक का कहना है कि लोगों ने उन्हें बताया कि पुलिस ने पीपल के पेड़ के नीचे से शिवलिंग हटाया और अपने साथ ले गई. शिवलिंग उठाते समय पुलिस वालों ने जूते पहन रखे थे. ये काम पुलिस को बहुत महंगा पड़ेगा. हालांकि, इस मामले में पुलिस का दावा कुछ और है.

मामला खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मंडलेश्वर थाना क्षेत्र का है. यहां पीपल के पेड़ के नीचे से शिवलिंग उठाकर ले जाना पुलिस को भारी पड़ गया. महाशिवरात्रि के एक दिन पहले हुई इस घटना की सूचना मिलने ही भाजपा विधायक राजकुमार मेव और हिंदू संगठनों के लोग वहां पहुंच गए.

हिंदू संगठनों ने विधायक को बताया कि पुलिस वालों ने जूते पहनकर शिवलिंग उठाया और गाड़ी में रखकर ले गए. इस पर विधायक भड़क गए और शिवलिंग उसी स्थान पर फिर से स्थापित कराने के लिए धरने पर बैठ गए. इसकी जानकारी मिलते ही एसडीओपी मनोहर सिंह गवली, मंडलेश्वर थाना इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. काफी देर तक विधायक को समझाने का प्रयास किया जाता रहा.

ये शिवलिंग 50 साल पुराना है- भाजपा विधायक
भाजपा विधायक राजकुमार मेव का कहना है, ये शिवलिंग 50 साल पुराना है. कई साल पुराना पेड़ है. पुलिस ने जूते पहनकर शिवलिंग उठाया और गाड़ी में रखकर ले गई. मैंने उन्हें रोका. टीआई और एसडीओपी मौके पर थे. ये कृत्य हिंदू समाज को अच्छा नहीं लगा, ये उन्हें महंगा पड़ेगा. उन्होंने इन दोनों अधिकारियों को हटाने और शिवलिंग स्थापना की मांग की है.

पहले वहां शिवलिंग नहीं था, रात में रखा गया- पुलिस
एसडीओपी मनोहर सिंह गवली का कहना है कस्बे में त्रिवेणी वट वृक्ष, जो स्कूल के पास है. पेड़ के चबूतरे पर अज्ञात व्यक्तियों ने शिवलिंग रखा था. प्रशासन को इसकी सूचना मिला थी. इस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में सीएमओ और उनकी टीम ने शिवलिंग हटाया.

विधायक के आरोपों को लेकर उनका कहना है कि पुलिस कानून व्यवस्था के लिए मौजूद थी. राजस्व विभाग और नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की गई है. उनके द्वारा बिना अनुमति के रखा गया शिवलिंग हटाया गया है. पहले वहां पर कोई शिवलिंग नहीं था. रात में रखा गया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...