10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालखरीदार बन ज्वैलरी शॉप से उड़ाए गहने... 3 शातिर महिलाओं की करतूत...

खरीदार बन ज्वैलरी शॉप से उड़ाए गहने… 3 शातिर महिलाओं की करतूत CCTV कैमरे में कैद

Published on

छतरपुर,

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ. दरअसल, कुछ दिनों पहले दुकान पर खरीदार बनकर पहुंची तीन शातिर महिलाओं गहने देखने के बहाने उस पर हाथ साफ कर लिया था. इनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद जब दुकानदार को दुकान में गहने कम मिले तब उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. तब जाकर शातिर महिलाओं की चोरी पकड़ी गई

मिली जानकारी के अनुसार चंदला सरवई मार्ग पर बंसिया तिराहे के पास स्थित एक ज्वेलर्स शॉप पर तीन शातिर महिला 21 मार्च की दोपहर पहुंची थी. इसके बाद तीनों ने खरीदार बनकर गहनों पर हाथ साफ कर दिया. जब दुकान बंद करने के समय दुकानदार ने गहनों का वजन किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरा मामला साफ हुआ.

खरीदार बनकर गहनों पर किया हाथ साफ
पीड़ित दुकानदार के अनुसार ज्वैलरी की खरीदारी करने पहुंची तीनों महिलाओं ने दुकान मालिक से गहने दिखाने को कहा. दुकानदार ने ट्रे में रखकर महिलाओं के सामने ज्वेलरी रख दी. देखते ही देखते महिलाओं ने ट्रे से कब ज्वेलरी साफ कर दी, उस वक्त दुकान मालिक को समझ नहीं आया. महिलाओं के जाने के बाद जब दुकान मालिक ने अपनी ज्वेलरी चेक की तो देखा कि ज्वेलरी में से एक सोने की बेसर और टॉप्स गायब है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई महिलाओं की करतूत
दुकान मालिक नारायण सोनी ने चोरी हुए जेवरों को अपनी दुकान में तलाशा बाद में जब सामान नहीं मिला तब पूरे मामले की रिपोर्ट बीते रोज 23 मार्च को चंदला थाने में दर्ज कराई. इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया. तब जाकर चोरी पकड़ में आई. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सलवार सूट में बैठी तीसरी युवती ने ट्रे से गहना उठा लिया. फिर साड़ी पहने बैठी महिला को काउंटर के नीचे से थमा दिया.

तीनों महिलाओं का पता बताने वाले को मिलेगा 5000 रुपया
दुकान मालिक नारायण सोनी के पुत्र रविन्द्र सोनी ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इन शातिर महिलाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएगा, उसे 5000 रुपये का नकद पुरस्कार मेरी तरफ से दिया जाएग. वहीं इस मामले को लेकर चंदला थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं का सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से पहचान की जा रही है. जल्द ही तीनों महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में होगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...