13.3 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालकॉलेजों के पास शराब दुकान का विरोध, एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन

कॉलेजों के पास शराब दुकान का विरोध, एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन

Published on

भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्नीक चौराहा स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उग्र प्रदर्शन किया। एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के समीप संचालित इस दुकान से नाराज कार्यकर्ताओं ने न केवल सड़क जाम की, बल्कि दुकान के बोर्ड फाड़कर वहां पथराव भी किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। एबीवीपी की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शालनी वर्मा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह शराब दुकान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में स्थित है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हाल ही में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। शराब पीकर निकलने वाले असामाजिक तत्वों के कारण छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के कारण राजा भोज सेतु से पॉलिटेक्नीक चौराहा तक का रास्ता पूरी तरह जाम हो गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब पुलिस और प्रशासनिक अमले ने ट्रैफिक खुलवाने की कोशिश की, तो कार्यकर्ताओं के साथ उनकी धक्का-मुक्की और झड़प हुई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पहले भी कई बार शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्हें यह कड़ा रुख अपनाना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीएम भुवन गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और उनकी मांगों को सुना। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नियमों के उल्लंघन और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जल्द ही उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...