15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालभोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग का विरोध तेज, महिलाओं ने किया...

भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग का विरोध तेज, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल में दो शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध तेज हो गया है। कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहे और विजय नगर क्षेत्र में रहवासियों ने दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विजय नगर में महिलाओं ने दुकान के सामने टेंट लगाकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया है, जबकि कोलार रोड पर लोगों ने दुकान के सामने नारेबाजी की। विजय नगर स्थित साईंराम कॉलोनी में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं पिछले कई दिनों से विरोध कर रही हैं।

गुरुवार को महिलाओं ने दुकान के सामने टेंट लगाकर भजन-कीर्तन किया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना है कि जब तक दुकान यहां से हटाई नहीं जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में कई युवा भी शामिल हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि साईंराम कॉलोनी की शराब दुकान हटाने के लिए वे पिछले एक वर्ष से जनसुनवाई में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह दुकान हटाने के निर्देश भी दे चुके हैं।

 

मंदाकिनी चौराहे पर भी शराब दुकान की शिफ्टिंग का विरोध शुरू

इधर, कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहे पर भी शराब दुकान की शिफ्टिंग का विरोध शुरू हो गया है। पहले यह दुकान सर्वधर्म इलाके में थी, जिसे हाल ही में मंदाकिनी चौराहे पर स्थानांतरित किया गया है। दुकान के पीछे जैन मंदिर और आसपास घनी आबादी होने के कारण रहवासियों ने इसका विरोध किया है। बुधवार रात लोगों ने दुकान के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।

कोलार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने कोलार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान खुलने से मंदिर और रहवासी क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा पहले ही दिन चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...