12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल9 दिन से लापता रचित की पेड़ से लटकी मिली लाश, एमपी...

9 दिन से लापता रचित की पेड़ से लटकी मिली लाश, एमपी से कोटा आया था इंजीनियर बनने

Published on

कोटा

राजस्थान के कोटा शहर के मुकंदरा टाइगर रिजर्व से लापता हुए कोचिंग स्टूडेंट रचित सोंधिया का 9 दिन से पता चल गया है। रचित सोंधिया की मौत हो गई है और उसकी शव चंबल मुकंदरा टाइगर रिजर्व के जंगल में पेड़ पर अटका मिला है। माना जा रहा है कि रचित ने टाइगर रिजर्व में जाकर सुसाइड किया है । कोटा की नवनियुक्त एसपी डॉ अमृता दोहन ने कहा है कि संभवतया रचित सोंधिया ने चंबल घाटी में ऊपर से छलांग लगाई और वह नदी में गिरने के बजाय पेड़ों पर अटक गया। इस दौरान चोट आने के बाद उसकी मौत हो गई।

11 फरवरी से लापता था रचित
उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी से रचित लापता चल रहा था। मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले रचित को कोटा पुलिस, वन विभाग, नगर निगम के गोताखोर, एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज रही थी। उसकी तलाश चंबल नदी और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के जंगल में की जा रही थी। बेटे के नहीं मिलने के बाद कोटा में पिता ने उसके गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा करवा दिए थे। उचित इनाम की भी बात कही थी। लेकिन शायद उन्हें जिस चीज का डर था, आखिर वही हुआ।

दो साल से कोटा में रह कर कर रहा था तैयारी
बता दें कि रचित कोटा में 2 साल से रहकर जेईई एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। वह अपने हॉस्टल से निकला था और कैब किराए पर लेकर वह मुकुंदरा टाइगर के गराडिया महादेव एंट्री पॉइंट पर पहुंचा। इसके बाद वह लापता हो गया था। आज सोमवार देर शाम को उसका शव चंबल घाटी में पेड़ पर अटका मिला। एसपी अमृत दोहन ने आज अतिरिक्त जाप्ता लगाकर सर्च ऑपरेशन करवाया। इस दौरान टीम को सफलता मिली। सर्च अभियान के दौरान परिवार के लोग भी साथ थे। घटना के खुलासे के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

पुलिस नए सिरे के करेगी जांच, सुसाइड या मर्डर पता लगाने की होगी कोशिशएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टता परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त कर दी। नाव के जरिए उसके शव को कोटा लाया जा रहा है। रात को ही उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कलेक्टर की परमिशन रही तो, अन्यथा मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की अब नए सिरे से जांच करेगी। क्योंकि स्टूडेंट ने मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पहुंचकर सुसाइड किया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...