18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालरेप आरोपी करण मोरवाल के साथ राहुल गांधी! फोटो सामने आते ही...

रेप आरोपी करण मोरवाल के साथ राहुल गांधी! फोटो सामने आते ही MP में सियासत हाई, बीजेपी ने तो लपक ही लिया है

Published on

भोपाल

राहुल गांधी की भारत न्याय जोड़ो यात्रा की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में राहुल गांधी के साथ करण मोरवाल दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि करण मोरवाल पर रेप का आरोप है। यह फोटो उस समय का है जब राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जिस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ करण मोरवाल दिखाई दे रहे हैं वह कार्यक्रम महिलाओं के लिए रखा गया था। राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ कई मुद्दों पर संवाद किया था।

बता दें कि करण मोरवाल पर कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने रेप का आरोप लगाया था। जिस समय करण मोरवाल पर यह आरोप लगा था उनके पिता कांग्रेस के टिकट पर विधायक थे। बाद में एमपी कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए करण मोरवाल को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। करण मोरवाल के पिता मालवा-निमाड़ क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। करण मोरवाल के पिता 2023 में अपना चुनाव हार गए थे।

बीजेपी ने बोला हमला
करण मोरवाल के साथ राहुल गांधी की फोटो वायरल होने पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने अपने एक्स पर लिखा- “यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान? यह है राहुल गांधी की न्याय यात्रा की हकीकत? दुष्कर्म, 420 का आरोपी करण मोरवाल, राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश की न्याय यात्रा के दौरान बगल में बैठा हुआ है। गले में जिम्मेदारी का बैच भी डला हुआ है। दिग्विजय सिंह के साथ भी? तमाम गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस इसे दिखावटी तौर पर पार्टी से बाहर कर चुकी है। यह है कांग्रेस के नारी सम्मान की हकीकत? देख लो “लड़की हूं लड़ सकती हूं” प्रियंका गांधी जी। उस बहन पर यह फोटो देखकर क्या गुजरेगी जो न्याय के लिये संघर्ष कर रही है, न्याय की दर-दर गुहार लगा रही है?

दो मार्च को एमपी पहुंचे थे राहुल गांधी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश पहुंची थी। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा मुरैना से शुरू की थी। राहुल की यात्रा करीब 4 दिनों तक एमपी में रही। इसके बाद वह राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कई लोकसभा सीटों का दौरा किया। राहुल ने युवा, महिलाओं और किसानों से संवाद किया था।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this