8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालचॉकलेट के बहाने 10 साल की बच्ची से रेप: रोती हुई मां...

चॉकलेट के बहाने 10 साल की बच्ची से रेप: रोती हुई मां से बोली- अंकल गंदे हैं

Published on

ग्वालियर

‘मैं मामा के कमरे के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बंटी अंकल आए। उन्होंने मुझे चॉकलेट देने की बात कही। मैंने मना किया तो अंकल मेरा मुंह दबाकर मुझे बाथरूम में ले गए। वहां मेरे साथ गंदा काम किया। मामी की आवाज आई, तो मुझे धमकाकर भाग गए।’ इतना कहकर 10 साल की मासूम सिसकते हुए मां से चिपक गई। ये वारदात गुरुवार रात ग्वालियर के तिलकना गली चंदन नगर में हुई। जहां बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 22 साल के किराएदार ने उससे रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पांचवीं में पढ़ती है बच्ची
बच्ची पांचवीं की स्टूडेंट है। वह माता-पिता के साथ किराए से रहती है। इसी मकान में पीड़िता के मामा-मामी दूसरी मंजिल पर रहते हैं। मामा के पास वाले रूम में आरोपी बंटी जाटव (22) भी किराए से रहता है। गुरुवार को बच्ची के माता-पिता बाहर गए थे। वह बच्ची को मामा के घर छोड़ गए थे। रात 9 बजे परिजन लौटे, तो बच्ची लापता थी।

बाथरूम में बदहवास पड़ी मिली
बच्ची को तलाशते हुए मामी बाथरूम के पास पहुंची, तो दरवाजा खुला था। वह बाथरूम के नजदीक पहुंची ही थी कि अंदर से पड़ोसी बंटी जाटव निकला। मामी को देखते ही वह छत से कूदकर भाग गया। बाथरूम के अंदर बच्ची बदहवास हालत में पड़ी मिली। मामी ने बच्ची को उठाया और उसकी मां के पास लेकर पहुंची। यहां थोड़ी देर में बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बताई। उसकी मां और मामा-मामी बच्ची को लेकर थाने पहुंची।

शोर मचाने लगी तो मुंह दबा दिया
बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह बंटी को अंकल बोलती है। रात को वह मामा के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी अंकल आए। चॉकलेट देने की बात कहकर बाथरूम ले गए और गलत काम किया। जब मैंने शोर मचाने की कोशिश की, तो मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

जरा सी आहट पर सहम रही मासूम
घटना के बाद से मासूम डरी और सहमी हुई है। उसके चेहरे पर घटना की दहशत साफ दिख रही है। जरा सी आहट पर वह सहम जाती है और मां से चिपक जाती है। बस इतना ही कहती है कि अंकल गंदे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this