11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालनगर पालिका के कर्मचारियों का नगर-निगम में नियमितीकरण

नगर पालिका के कर्मचारियों का नगर-निगम में नियमितीकरण

Published on

भोपाल। कोलार नगर पालिका के कर्मचारियों का नगर निगम भोपाल में कार्य करते हुए विनियमन (नियमितीकरण) कर दिया गया है। एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) की बैठक में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद कर्मचारियों में भारी खुशी और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने इस फैसले को अपने लंबे समय से लंबित पड़े मुद्दे का एक बेहद सकारात्मक समाधान बताते हुए इसे राहत और सम्मान का क्षण कहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय के अवसर पर कर्मचारियों ने भोपाल की महापौर मालती राय तथा एमआईसी सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों का कहना था कि इन नेताओं के अथक प्रयासों और संवेदनशील पहल के कारण ही आज यह निर्णय संभव हो सका है, जिससे सभी प्रभावित कर्मचारियों को सेवा स्थायित्व और भविष्य की सुरक्षा का सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि यह फैसला उनके जीवन और भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों के हित में किए गए कार्य हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे हैं और आगे भी उनके कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में कोलार नगर पालिका का विलय नगर निगम भोपाल में किया गया था। इस विलय के बाद से ही लगातार कर्मचारी अपने नियमितीकरण (विनियमितीकरण) की मांग को लेकर आवाज उठा रहे थे। कर्मचारियों का यह लंबा संघर्ष करीब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद आज जाकर पूर्ण हुआ है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...