15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालजीएमसी में 'आंतरिक सीधी भर्ती' पर रार: डॉक्टरों का 'पेन डाउन' आंदोलन,...

जीएमसी में ‘आंतरिक सीधी भर्ती’ पर रार: डॉक्टरों का ‘पेन डाउन’ आंदोलन, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी

Published on

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में ‘आंतरिक सीधी भर्ती’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उग्र रूप धारण कर चुका है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) के आह्वान पर डॉक्टरों ने न केवल इस भर्ती प्रक्रिया का सामूहिक बहिष्कार किया, बल्कि लगातार दूसरे दिन डीन कार्यालय के घेराव के साथ एक घंटे का ‘पेन डाउन’ आंदोलन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। डॉक्टरों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 25 मार्च को जारी विवादित विज्ञापन तत्काल निरस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में हमीदिया अस्पताल की ओपीडी सहित सभी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी जाएंगी।

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह अवैधानिक

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीया और वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु शर्मा का कहना है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह अवैधानिक है और इससे वरिष्ठ डॉक्टरों की 15-20 साल की ‘सेवा निरंतरता’ (Continuation of Service) खत्म हो जाएगी। सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति होने पर डॉक्टरों को नए उम्मीदवार की तरह माना जाएगा, जिससे उनके एनपीएस (NPS), ग्रेच्युटी और वेतन वृद्धि जैसे लाभ प्रभावित होंगे। डॉक्टरों ने ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर हाईकोर्ट के उन फैसलों का भी हवाला दिया है जिनमें पूर्व में इस तरह की भर्ती प्रक्रियाओं को निरस्त किया जा चुका है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल वर्मा के अनुसार, इस प्रक्रिया से वर्षों का अनुभव शून्य हो जाएगा और अनुभवी डॉक्टरों को भी प्रोबेशन पीरियड से गुजरना होगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...