7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालसागर बनेगा MP का चुनावी रणभूमि, पीएम मोदी के बाद अब मल्लिकार्जुन...

सागर बनेगा MP का चुनावी रणभूमि, पीएम मोदी के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा

Published on

सागर

सागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा 22 अगस्त को होने जा रही है। इस जन सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने के मिल रहा है। सभा शहर के कजलीवन मैदान में होगी जो नरयावली विधानसभा में आता है। नरयावली विधानसभा एससी के लिए आरक्षित सीट है। इसी विधानसभा में 12 अगस्त को संत रविदास के स्मारक का भूमिपूजन किया था। अब देखना होगा की मोदी की सभा के 10 दिन बाद खड़गे की सभा बीजेपी को अपने गढ़ में कितना डैमेज कर पाती है।

बीते दिनों हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के दौरों के बाद सामने आया था कि सागर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्थिति ठीक नहीं है। तीन मंत्रियों वाले इस जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर हो रही हैं और उनको परेशान किया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यहां पहुंचना कार्यकताओं का नई उम्मीद दिखाई दे रहा है। इस सभा को लेकर कांग्रेस की संभाग स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और प्रभारी लखन घनघोरिया जैसे नेता शामिल हुए।

बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का एक बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में मोदी को बैरंग वापस लौटा दिया था। वैसे ही सागर का कार्यकर्ता दुगने उत्साह के साथ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा को सफल बनाने के लिए जुट जाए। सागर में कांग्रेस की आंधी चलना चाहिए।

जबलपुर के विधायक लखन घनघोरिया भी लगातार सागर के दौरे कर रहे हैं। उन्होने भी कहा है कि सागर के लोगों में लड़ने की असीम क्षमता है। यहां के लोग तीन-तीन मंत्रियों के आतंक के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और 10 बार जनता ने उन्‍हें चुना है। वे हमारे बीच में आ रहे हैं।

बुंदेली परंपरा से होगा स्वागत
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने सुझाव रखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारा गौरव हैं, उनका स्वागत हम बुंदेली परंपरा से करेंगे। बीजेपी का अत्याचार बहुत बढ़ गया है, जनता शीघ्र ही अपने जन मत से मध्यप्रदेश और देश से बीजेपी के कुशासन का अंत कर देगी।

सागर दिखायेगा प्रदेश को नई राह
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभा से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे कि सभा सफल होगी। बदलाव निश्चित है। प्रदेश को सागर ही एक नई राह दिखाएगा। पूरी ताकत से राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को सफल बनाएं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...