13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeभोपालमहाराष्ट्र में सिंधिया और शिवराज निभाएंगे बड़ा रोल, बीजेपी ने दी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में सिंधिया और शिवराज निभाएंगे बड़ा रोल, बीजेपी ने दी जिम्मेदारी

Published on

भोपाल

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीतियों को उजागर कर दिया है। मध्य प्रदेश के तीन नेताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। सिंधिया का महाराष्ट्र से गहरा लगाव है ऐसे में बीजेपी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर नई जिम्मेदारी दी है।

एमपी के तीन नेताओं के नाम
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के तीन नेताओं को शामिल किया गया है। शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वहीं, मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। राज्य के यह तीनों नेता महाराष्ट्र में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं और रैलियां करेंगे। जानकारी के अनुसार, जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए ये नेता अलग-अलग स्थानों पर रैलियां करेंगे।

महाराष्ट्र से सिंधिया का गहरा संबंध
बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र में अहम जिम्मेदारी सौंप है। उन्हें पार्टी स्टार प्रचारक बनाया गया है। सिंधिया मराठा समुदाय से आते हैं और उनके पूर्वज महाराष्ट्र के ही हैं। सिंधिया का महाराष्ट्र की कई विधानसभा सीटों पर अच्छा प्रभाव भी मानाजा ता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे तब कांग्रेस भी उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में अहम जिम्मेदारियों सौंपती थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र के भी रिजल्ट आएंगे।

शिवराज के पास झारखंड की जिम्मेदारी
बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रभारी हैं। शिवराज सिंह चौहान झारखंड में एक्टिव हो गए हैं। वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

हरियाणा में भी मोहन यादव ने किया था प्रचार
ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के अलावा मोहन यादव भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। मोहन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार किया था।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...