9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
HomeभोपालPFI से जुड़े SDPI की भी एंट्री, मध्य प्रदेश में 3 सीटों...

PFI से जुड़े SDPI की भी एंट्री, मध्य प्रदेश में 3 सीटों पर मिली जीत

Published on

भोपाल

पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने भी मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में अपना खाता खोला है। एसडीपाई ने हाल ही में संपन्न चुनाव में 3 वार्ड में जीत हासिल की है। इसे कामयाबी नीमच में मिली है, जहां हाल ही में सांप्रदायिक तनाव हुआ था।

एसडीपाआई ने मध्य प्रदेश में ऐसे समय पर जीत हासिल की है, जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीएफआई को राष्ट्र विरोधी संगठन बताते हुए लगातार इस पर निशाना साध रहे हैं। पिछले दो साल में पीएफआई और एसडीपीआई मध्य प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में सक्रिय हो गया है। एसडीपीआई उम्मीदवार अरबिना बी और जफर शाह को नीमच जिले के रामपुर नगर पालिका के वार्ड 10 और 11 में जीत मिली। दोनों ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया। वहीं, मनासा में जफर शाह ने वार्ड 11 से जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।

इंदौर में एसडीपीआई के नेता के सलीम ने कहा, ”कांग्रेस के नेताओं ने हमसे चुनाव नहीं लड़ने को कहा था क्योंकि यह बीजेपी की एआईएमआईएम की तरह मदद होगी। बीजेपी उम्मीदवारों को हराकर हमने साबित कर दिया है एसडीपीआई लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही है।” उन्होंने कहा कि दो साल पहले शहर में बाढ़ आई थी और एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं ने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर लोगों को बचाया था। इसलिए हमें मतदाताओं का इतना समर्थन मिला।

गौरतलब है कि इस साल मई में नीमच में सांप्रदायिक तनाव हुआ था। कुछ लोगों ने यहां मुसलमानों के आस्था स्थल के करीब हनुमान जी की मूर्ति लगाने की कोशिश की थी। हालांकि, बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ”स्थानीय निकाय चुनाव में कई फैक्टर्स होते हैं, इसलिए यह कहना गलत होगा कि वे एसडीपीआई की वजह से जीत गए।”

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...