11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'अब न ढोल में है, न मदरिया में', 1100 कांग्रेसियों के पार्टी...

‘अब न ढोल में है, न मदरिया में’, 1100 कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ने पर शिवराज सिंह चौहान का तंज

Published on

सीहोर

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता और विदिशा से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वे कांग्रेस पर लगातार हमला बोल रहे हैं। शिवराज ने एक जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस न ढोल में है, न मदरिया में। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं।

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के भाऊखेड़ी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस अब न ढोल में है, न मदरिया में है। उनके नेता ही ऐसे हैं जो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। शिवराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा था, मोदी जी प्राण प्रतिष्ठा कर रहे थे, कांग्रेस को निमंत्रण मिला और उन्होंने ठुकरा दिया। अब कांग्रेस के कर्म ही फूटे हैं तो हम क्या करें।

शिवराज यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरित बुद्धि। बुद्धि औंधी हो गई है। कांग्रेस अब खत्म हो रही है। कांग्रेस हर अच्छी चीज का विरोध कर रही है। कांग्रेस अब बचने वाली नहीं है। कांग्रेस के अच्छे नेता, विचारवान नेता बीजेपी में आ रहे हैं। बता दें कि जनसभा के पहले महिलाओं के मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहनों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। लाडली बहनों ने अपने भैया को चुनाव लड़ने के लिए चंदा भी दिया।

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के इछावर में 1100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी ज्वाइन कराया है। वहीं भोपाल में भी कमलनाथ के करीबी नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत नहीं ही। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ 10 ही प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। राजनीतिक गलियरों में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस के पास प्रत्याशियों की कमी है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...