8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
HomeभोपालMP : कहीं नाबालिग बने हत्यारे, कहीं मां को बेटे ने उतारा...

MP : कहीं नाबालिग बने हत्यारे, कहीं मां को बेटे ने उतारा मौत के घाट… इंदौर में 24 घंटे में 3 मर्डर

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 घंटे के अंदर तीन अलग-अलग हत्या के मामले आने से शहर में दहशत फैल गई. पहली घटना द्वारकापुरी इलाके में हुई, जहां 62 वर्षीय रेखा नाम की बुजुर्ग महिला की हत्या उसके बेटे शंकर ने कर दी. पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने के प्रयास में रेखा अपने बेटे को समझाने गई थी.

इसी दौरान गुस्से में आकर शंकर ने रोटी बनाने के चकले से अपनी मां और पत्नी के सिर पर हमला कर दिया. जिससे मां रेखा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया है.

इंदौर में तीन मर्डर से फैली दहशत
दूसरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है. यहां गुरुवार देर रात बिल्डिंग के बाहर सिगरेट पीने को लेकर बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड नर्मदाप्रसाद मीणा का दो नाबालिगों से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर नाबालिगों ने पत्थरों से हमला कर नर्मदाप्रसाद को मौत के घाट उतारा. पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है. इस मामले पर एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने जानकारी दी.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
वहीं, तीसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के जगदीश नगर में घटी. जहां नाबालिग दोस्तों ने पुरानी रंजिश में युवक प्रिंस गौड़ पर चाकू से हमला कर दिया. प्रिंस और उसके हमलावर नाबालिग बिहार के निवासी और आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन आपसी रंजिश के कारण यह हत्या हुई. प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना में भी पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया है. एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही कानूनी प्रक्रिया के तहत पेश किया जाएगा.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...