9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeभोपालSUV ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के नाबालिग...

SUV ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के नाबालिग समेत 3 लोगों की मौत

Published on

कटनी,

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक एसयूवी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर दुर्घटना में शामिल एसयूवी को जब्त कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने बाइक सवार एक परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे कैलवारा कला के पास हुआ. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मामले में थाना प्रभारी ने कही ये बात
कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि राजकुमार पटेल (50), उनकी पत्नी पुनिया बाई (45) और उनका पोता देव (3) बाइक से जा रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक के विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. चौबे ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल एसयूवी को जब्त कर लिया है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...