16.5 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालटीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हल्लाबोल, भोपाल में DPI मुख्यालय...

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हल्लाबोल, भोपाल में DPI मुख्यालय घेरा, प्रदेशभर में प्रदर्शन

Published on

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के आदेश ने तूल पकड़ लिया है। इस आदेश के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर राजधानी भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।

अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की गलत व्याख्या कर यह आदेश थोपा गया है। शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के लगभग 1.5 लाख शिक्षक इस आदेश से प्रभावित होंगे, जिनमें से 70 हजार शिक्षक ऐसे हैं जिनकी नियुक्ति वर्ष 2011 से पहले हुई थी। शिक्षकों का तर्क है कि जब आरटीई एक्ट (2009) और टीईटी (2011) लागू होने से पहले ही उनकी नियुक्ति हो चुकी थी, तो अब उन पर यह शर्त लागू करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।

हाल ही में जारी आदेश के अनुसार, जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष से अधिक का समय शेष है, उन्हें दो साल के भीतर टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उनकी सेवा समाप्ति तक की बात कही गई है। शिक्षकों ने इसे ‘रेट्रोस्पेक्टिव’ (पुरानी नियुक्तियों पर नए नियम) फैसला बताते हुए इसे कानूनी रूप से भी गलत करार दिया है।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...