18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल2019 की वो बात, जिसके लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं...

2019 की वो बात, जिसके लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं कर पाए PM मोदी

Published on

भोपाल

राजधानी की लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है। हाल ही में जारी हुई बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट में भोपाल से उनका नाम नहीं था। उनका टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को दे दिया गया। मीडिया से बात करते हुए उनका दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को उनकी कुछ बातें पसंद नहीं आईं, लेकिन वह अपने रुख पर कायम हैं।

चर्चा में रहती हैं बयानों को लेकर
साध्वी प्रज्ञा अपने ध्रुवीकरण वाले बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 2019 के चुनावों से पहले, उन्होंने गोडसे को ‘सच्चा देशभक्त’ कहा था, जिस पर पीएम मोदी ने कहा था कि वह उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे। दिल्ली के दो मौजूदा सांसदों रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा ने भी सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। उनका भी टिकट काट दिया गया है।प्रज्ञा ने कहा कि वह भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पार्टी और पीएम मोदी के लक्ष्य के साथ जुड़ी हुई हैं। वह इसके लिए अपना योगदान देंगी। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उनके किसी बयान की वजह से उन्हें 2024 का टिकट गंवाना पड़ा?

‘मैं अपनी सोच नहीं बदल सकती’
इस पर प्रज्ञा ने कहा: ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय मेरे द्वारा कही गई बातों से अलग हो सकती है और हो सकता है कि उन्हें मेरे बयान से ठेस पहुंची हो। मैंने जो कुछ भी कहा वह मेरी सोच पर आधारित था जो वर्षों में परिपक्व हुई है। मैं इसे बदल नहीं सकती।’हालांकि, प्रज्ञा ने कहा कि उनका भी पीएम मोदी जैसा ही उद्देश्य है और वह भारत के गौरव को वापस लाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि टिकट पार्टी तय करती है और उसका निर्णय सर्वोच्च होता है। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और मैं इसे स्वीकार करती हूं। पार्टी मुझसे जिस भी क्षमता में चाहेगी, मैं काम करूंगी।’

‘टिकट नहीं मांगूंगी’
प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने 2019 में बीजेपी से टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगूंगी। उन्होंने आलोक शर्मा को शुभकामनाएं दीं, जो इस बार भोपाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे जैसे लोगों को भगवान ने एक विशेष उद्देश्य के लिए भेजा है और एक बार जब यह हासिल हो जाता है और परिस्थितियां सामान्य हो जाती हैं, तो अन्य लोग कमान संभाल लेते हैं।’उन्होंने कहा कि वह 2019 में एक ‘विधर्मी’ के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं। उसने ‘हिंदू आतंक’ और ‘भगवा आतंक’ जैसे शब्द गढ़े। वह भोपाल सीट जीतने की हर संभव कोशिश करते रहे, लेकिन भोपाल के लोगों ने मुझे और मेरे उद्देश्य को भरपूर समर्थन दिया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...