12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में श्रद्धा के साथ मनाया गया जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का...

दादाजी धाम में श्रद्धा के साथ मनाया गया जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का जन्मोत्सव, आज भी होंगे विशेष आयोजन

Published on

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल ‘दादाजी धाम मंदिर’ में मंगलवार को जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का पावन जन्मोत्सव अपार श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन में हिस्सा लिया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा में स्थापित पूज्य शंकराचार्य जी की प्रतिमा का विधिवत अभिषेक किया गया। उपस्थित भक्तों एवं विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन और आरती संपन्न की। इस दौरान मंदिर के ट्रस्टीगण, सेवादार और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक आरती के पश्चात पुण्य लाभ अर्जित कर प्रसाद ग्रहण किया।

उत्सव के चलते मंदिर के पट दिनभर दर्शनार्थियों के लिए खुले रहे। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि जन्मोत्सव का यह पावन अनुष्ठान बुधवार को भी जारी रहेगा। दूसरे दिन भी विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि दादाजी धाम मंदिर अपनी धार्मिक महत्ता और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...