12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालचर्च में जुटी थी भीड़... ग्रामीण इलाके से पहुंचे थे लोग, तभी...

चर्च में जुटी थी भीड़… ग्रामीण इलाके से पहुंचे थे लोग, तभी आ गए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता फिर…

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्च के अंदर लोगोंं के जुटने के बाद जमकर हंगामा मचा. बताया गया कि भारी संख्या में लोग चर्च में पहुंच रहे थे. इलाके के लोगों ने उन लोगों नाम से पूछे तो ज्यादातर लोग हिंदू थे. लोगों ने इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को दी. इसके बाद हिंदू संगठन के लोग चर्च पहुंचे. उनका आरोपी है कि चर्च में लोगों का इकठ्ठा करके उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. कई लोगों के हाथ में हनुमान चालीसा और बाइबिल थी. वह लोग हिंदू लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई.

दरअसल, शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र कबीट खेड़ी स्थित मां शारदा कॉलोनी में चर्च है. इलाके के रहने वाले लोगों के का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से कई लोग यहां आए थे और चर्च का रास्ता पूछ रहे थे. जब हम लोगों ने उनका ना पूछा तो सभी लोग हिंदू पाए गए. सभी चर्च में अंदर चले गए.

ग्रामीण इलाकों से पहुंचे थे लोग
लगातार आती भीड़ को देखते हुए इलाके के लोगों ने हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी. हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे. चर्च के अंदर जाकर देखा तो इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों से कई लोगों को चर्च के अंदर अलग तरह तरह की जानकारी दी जा रही थी. पूछने पर पता चला कि वह इंदौर, धार सहित अन्य क्षेत्रों से यहां आए हुए हैं.

हिंदू लोगों का भड़काया जा रहा- हिंदू संगठन
हिंदू संगठन के लोगों का कहना है यहां पर लोगों को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा हिंदू धर्म के प्रति भड़काया जा रहा था और उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. वहीं, चर्च के बारे में जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम चर्च के लोगों और हिंदू संगठनों के लोगों को लेकर थाने पहुंची.

मामले की जांच की जा रही- पुलिस
हीरा नगर पुलिस थाने के प्रभारी पीएस शर्मा ने कहा कि हिंदू संगठनों ने लिखित आवेदन दिया है. चर्च में लोगों को प्रेयर के लिए बुलाया गया था. धर्मांतरण कराए जाने की बात कही जा रही है. दोनों पक्षों की बात सुनी गई है. मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...