12.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपाल9 दिन बाद खत्म हो जाता बस का फिटनेस सर्टिफिकेट, नर्मदा हादसे...

9 दिन बाद खत्म हो जाता बस का फिटनेस सर्टिफिकेट, नर्मदा हादसे में 13 मौतें

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के धार में आज भयानक हादसा हुआ. यहां से 30-32 मुसाफिरों को लेकर महाराष्ट्र जा रही बस नर्मदा नदी में गिर गई. इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें 4 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल था. बाकी 15 लोगों को नदी में डूबती बस में से किसी तरह बचा लिया गया.

यह बस महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन  की थी. सुबह 7.30 बजे बस मध्य प्रदेश के इंदौर से चली थी. इसे 260 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में मौजूद अमलनेर पहुंचना था. यह बस करीब 10 बजे खलघाट और थिगरी के बीच बने पुल पर पहुंची. वहां किसी वजह से बस का बैलेंस बिगड़ा और यह पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी.

इसके बाद आसपास चीख-पुकार मच गई. लोगों को बचाने के लिए लोग नदी की तरफ भागने लगे. बाद में प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के लोग भी वहां पहुंचे.MSRTC ने बताया कि कुल 13 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं. बस के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की भी मौत हो गई है. मारे गये लोगों में से 8 लोगों की पहचान हो गई है. MSRTC ने बताया कि चंद्रकांत एकनाथ पाटिल (45) उस बस को चला रहे थे. वहीं प्रकाश चौधरी (40) उसके कंडक्टर थे. दोनों जलगांव के ही थे.

27 जुलाई को एक्सपायर होने वाला था फिटनेस सर्टिफिकेट
हादसे के बाद जल्द से जल्द लोगों और शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद क्रेन की मदद से उस बस को भी नदी से निकाला गया. जानकारी मिली है कि जो बस नदी में गिरी वह 10 साल से ज्यादा पुरानी थी. उसका फिटनेस सर्टिफिकेट 27 जुलाई को एक्सपायर होने वाला था. वहीं उसका पलूशन और इंशोरेंस के कागज पूरे थे.

हादसे के बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली तक शोक की लहर दौड़ गई. पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर संवेदना जताई. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक जताते हुए मारे गये यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया. यह पैसा MSRTC द्वारा दिया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...