18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालब्लैकमेल से परेशान थी युवती, सनकी प्रेमी ने खेला खूनी खेल, आरोपी...

ब्लैकमेल से परेशान थी युवती, सनकी प्रेमी ने खेला खूनी खेल, आरोपी समेत तीन नाबालिग अरेस्ट

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी प्रेमिका के पूर्व प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गया. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया और महिला की तलाश में जुटी है.

यह घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई थी. जहां पुलिस को खून से लथपथ एक लाश झाड़ियों में पड़ी मिली थी. मृतक के शरीर पर चाकू और ब्लेड के निशान थे. फिर पुलिस ने आसपास के कुछ सीसीटीवी चेक किए जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए. पुलिस ने उनकी पहचान की और 6 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रेमिका के पूर्व प्रेमी की हत्या
मृतक की पहचान तौसीफ अहमद नाम के युवक के तौर पर हुई जो लखनऊ का रहने वाला था. उसकी एक युवती से दोस्ती थी दोनों WhatsApp पर बातें करते थे. जब युवती के प्रेमी अंश यादव को इस बात का पता चला कि तौसीफ उसकी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा है तो उसने अपने छोटे भाई और उसके नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया.

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट
साजिश के तहत आरोपी अंश ने अपनी प्रेमिका के फोन कर उसने मिलने बुलाया और चाकू, ब्लेड से वारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए. लेकिन सभी आरोपी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए. जिसके आधार पर पुलिस ने अंश यादव सहित तीन नाबालिकों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं महिला की हत्याकांड में क्या भूमिका है इसको लेकर जांच की जा रही है फिलहाल महिला की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही महिला को भी गिरप्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...