17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालरौब गांठने वाले बिजनेसमैन ने थाने जाकर भरा चालान, हूटर लगी कार...

रौब गांठने वाले बिजनेसमैन ने थाने जाकर भरा चालान, हूटर लगी कार रोकने पर Police को दिखाई थी अकड़

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला एसआई को रौब दिखाने वाले कारोबारी को चालान के 9 हजार रुपए भरने पड़े. खुद कारोबारी ने ट्रैफिक थाने पहुंचकर चालानी राशि जमा की तब जाकर अपनी कार को छुड़ाकर लाया. शहर के झांसी रोड ट्रैफिक थाने में कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने पांच चालानों के कुल 9 हजार रुपए अदा किए. इसमें 3 हजार रुपए कोर्ट चालान का समन शुक्ल शामिल था. इसके अलावा 4 हजार रुपए ओवर स्पीडिंग के लंबित ई-चालान जमा किए. साथ ही ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के लिए 1500 रुपए और मौके पर गाड़ी के दस्तावेज न दिखाने के 500 रुपए जुर्माना भरा.

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसे में शहर के एंट्री पॉइंट और चौक चौराहों पर पुलिस चेकिंग कर रही है. इसी बीच बीते दिनों शहर के विवेकानंद नीडम चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात महिला SI सोनम पाराशर ने एक लग्जरी कार को रोका. कार पर हूटर लगा था जबकि कार मालिक हूटर लगाने का पात्र नहीं था.

जब सोनम पाराशर ने कार सवार से परिचय पूछा तो उसने खुद को शहर का बड़ा कारोबारी मुकेश अग्रवाल बताया. SI सोनम पाराशर ने जब चालानी कार्रवाई के साथ हूटर हटाने के लिए कहा तो कारोबारी ने महिला पुलिस अधिकारी को अपनी अकड़ दिखानी शुरू कर दी थी. अभद्र व्यवहार करते हुए एसआई से कहा, ‘न हूटर हटेगा और न ही न चालान कटवाऊंगा. एसपी को मेरी गाड़ी का नंबर बता दो…

घटना का मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने वीडियो बना लिया. वीडियो में कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने महिलाएसआई सोनम पाराशर को धमकाया. साथ ही चेहरे पर उंगली लगाने की कोशिश भी की. जिसका पुलिस अधिकारी ने विरोध दर्ज कराया. लगभग 15 मिनट तक कारोबारी रौब झाड़ता रहा है और फिर पुलिस को धमकाने के बाद बिना चालानी कार्रवाई के मौके से रवाना हो गया था. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया. इसके बाद पुलिस की ओर से कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की गई.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...