11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों की लिस्ट लंबी है', लिस्ट लेकर आए...

‘कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों की लिस्ट लंबी है’, लिस्ट लेकर आए शिवराज सिंह चौहान ने गिना दिए नाम

Published on

भोपाल:

लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस के कई सीनियर नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के पहले और कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया के सामने लिस्ट निकालकर बताया कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नेताओं की लिस्ट कितनी लंबी है। शिवराज ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधा है।

भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “अगर इतिहास उठाकर देखें तो 2013-14 के बाद कांग्रेस ने लगभग 50 चनाव हारे हैं। उनके कई मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। आज कांग्रेस ऐसा दल बन गई है, जिसके पास न सेना है और न ही सेनापति।”

शिवराज ने गिनाए नाम
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस छोड़ने वाले बड़े नेताओं के नाम भी सुनाए। शिवराज ने कहा- हेमंत सरमा बिस्वा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, मिलिंद देवड़ा, जतिन प्रसाद, गुलाम नबी आजाद समेत कई ऐसे बड़े नेता हैं जो कांग्रेस छोड़कर जा चुके हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला करते हुए शिवराज ने कहा जो राहुल गांधी के साथ गया है कांग्रेस उसे भी ले डूबेगी।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
शिवराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- राहुल गांधी जी तो ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें यह पता ही नहीं है कि कब क्या करना चाहिए। जब उन्हें चुनाव की तैयारी करना चाहिए तो वह यात्रा करते हैं। जब उन्हें यात्रा करनी चाहिए तो विदेश में छुट्टी मनाते हैं और चुनाव में हारने के बाद EVM-EVM चिल्लाते हैं। भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण प्रखरता से चमकता हुआ सूर्य है, तो वही कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के पास न तो दिशा है और न दृष्टि है। इसलिए कांग्रेस की दशा भी बहुत खराब हो रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...