11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालनई श्रम संहिताओं से कानून होगा आसान और पारदर्शी

नई श्रम संहिताओं से कानून होगा आसान और पारदर्शी

Published on

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सहित विभिन्न औद्योगिक एवं श्रमिक संगठन शामिल

भोपाल। चार नई श्रम संहिताओं के अनुक्रम में श्रम विभाग द्वारा विकास भवन में एक संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न पक्षों से अमूल्य सुझाव प्राप्त करना तथा श्रमिकों एवं नियोजकों को नई व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला की अध्यक्षता श्रम विभाग के सचिव रघुराज राजेंद्रन द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर सहित इंटक, मंडीदीप इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सहित विभिन्न औद्योगिक एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 29 पुराने श्रम अधिनियमों को समेकित (मर्ज) कर 4 नई श्रम संहिताएं अधिसूचित की गई हैं। इन नई संहिताओं का मूल उद्देश्य श्रम कानूनों को सरल, पारदर्शी, आधुनिक एवं श्रमिक हितैषी बनाना है।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य शासन इन नई संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि श्रमिकों को बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ एवं सुरक्षित कार्यदक्षता सुनिश्चित की जा सके। कार्यशाला में उपस्थित औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस नई व्यवस्था को उद्योग और श्रमिक दोनों के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...