15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालपरिवार का जानी दुश्मन बन गया था सांप! पत्नी और बेटी की...

परिवार का जानी दुश्मन बन गया था सांप! पत्नी और बेटी की जान लेने के बाद पति को डसा

Published on

भिंड:

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक को सांप ने डसा तो लोगों ने उसे मारकर बोतल में बंद कर दिया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बेटे को सांप सपने में दिखाई देता था। इसके लिए युवक ने हाथ पर सांप का टैटू बनवाया था।

जानकारी के अनुसार भिंड के बिरगवां गांव में एक सांप परिवार का जानी दुश्मन बनता जा रहा था। बिरगवां निवासी मुकेश वर्मा ने बताया कि वे मकान बना रहे हैं और उसी के लिए ईंट ढोने का काम कर रहे थे, तभी किसी चीज के काटने का एहसास हुआ। उन्होंने देखा कि सांप ने उन्हें डस लिया है, जिसे उन्होंने उठाकर दूर फेंक दिया। उसके बाद उन्हें याद नहीं रहा कि क्या हुआ।

वहीं, जब सांप को मारने की बात की तो मुकेश ने कहा कि मुझे नहीं जानकारी किसने उसे मारा और कब मारा। बताया जा रहा है कि यह कोई पहला वाक्या नहीं है, जब मुकेश या उनके परिवार को सांप से हानि हुई है। इससे पहले भी बीते साल सितंबर माह में उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी सांप के डसने से मौत हो चुकी है। मुकेश ने बताया कि उनकी पत्नी बेटी और बेटा जमीन पर सो रहे थे, तभी किसी सांप में उनकी पत्नी और बेटी को डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

सांप का बनवाया था टैटू
मुकेश के हाथ पर सांप का एक टैटू बना हुआ था। इसके बारे में पूछने पर मुकेश ने बताया कि पहले वह बहुत सांपों को मारा करते थे। उन्होंने कहा कि किसी के घर या क्षेत्र में कहीं, सांप निकल आता था तो उसे वह मार देते थे। इसके बाद उन्हें सांप सपने में दिखाई देने लगे और जिससे वह परेशान हो गए। तभी उन्होंने अपने हाथ पर सांप का टैटू बनवाया। टैटू बनवाने के बाद उन्हें सांप के सपने आना बंद हो गए थे। अब फिर से सांप ने आकर डस लिया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...