19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालमप्र की सियासत में 'जुबानी जंग' तेज: सीएम मोहन यादव और जीतू...

मप्र की सियासत में ‘जुबानी जंग’ तेज: सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी में बढ़े तीखे बोल

Published on

भोपाल। मप्र के शाजापुर जिले के शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर किए गए तीखे हमले के बाद प्रदेश का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। दरअसल, पटवारी द्वारा हाल ही में सीएम को ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हां, हम तो अभिनंदन लाल हैं, तुम टपोरी लाल हो।’ मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की बयार चल रही है, लेकिन कांग्रेस उसका भी विरोध कर रही है।

उन्होंने जीतू पटवारी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा दो कौड़ी का प्रदेशाध्यक्ष नहीं देखा, जिसके कार्यकाल में इंदौर लोकसभा सीट का उम्मीदवार चुनाव मैदान छोड़कर भाग जाए। सीएम ने आगे कहा कि जो नेता अपनी विधानसभा सीट नहीं बचा पाया और 40 हजार वोटों से हार गया, वह आज अध्यक्ष बना हुआ है। कांग्रेस अपने कर्मों का फल भुगत रही है, जिसके कारण उसका जनाधार लगातार सिमट रहा है। मुख्यमंत्री के इस तीखे बयान पर कांग्रेस खेमे में भारी आक्रोश फैल गया है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित तमाम विधायकों व पदाधिकारियों ने इसकी कड़ी निंदा की है। इस बयान के विरोध में राजधानी भोपाल और आष्टा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया गया।

सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री जी ने उन्हें रद्दी और दो कौड़ी का कहकर गालियां दी हैं, तो क्या एक किसान का बेटा उनके लिए रद्दी है? उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव तो अटल जी भी हारे थे, तो क्या यह शब्द उनके लिए भी हैं? पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी नसीहत देते हुए कहा कि मोहन यादव जी को पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए और भाजपा सरकारें मेडिकल कॉलेजों के लिए नहीं, बल्कि व्यापमं और नर्सिंग घोटालों के लिए कुख्यात रही हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...