भोपाल
नारी शक्ति वंदन यात्रा के अंतर्गत उत्तर विधानसभा महिला मोर्चा ने भगवा पगड़ी धारण किए ,हवा में गुब्बारे छोड़ भोपाल गेट से राजा भोज तक वाहन रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भोपाल-सीहोर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा 10 सालों में मोदी सरकार में जिस तरीके से महिला शक्ति को बढ़ावा दिया है। इसकी झलक पूरे देश में देखने को मिल रही है. 2014 -15 आर्म्ड फोर्स में केवल 3 हजार महिला अधिकारी थी आज उनकी संख्या 10 हजार से ज्यादा है ।
उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए गए हैं । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा मकान दिए गए इसमें 66 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं। जन धन योजना में भी 55 प्रतिशत से ज्यादा खाता महिलाओं के खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है देश की नारी सशक्त होगी तो हमारा समाज सशक्त हो गया।
