12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाल'अजेय' है BJP का ये विधायक, 1985 में राजीव गांधी की रैली...

‘अजेय’ है BJP का ये विधायक, 1985 में राजीव गांधी की रैली के बाद भी इस दिग्गज ने दर्ज की थी जीत

Published on

सागर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी शनिवार को सागर दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी यहां दो विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे। नरयावली विधानसभा सीट में रविदास मंदिर के निर्माण की शिलान्यास रखेंगे तो वहीं, रेहली विधानसभा सीट में जनसभा को संबोधित करेंगे। रेहली विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। बीजेपी के गोपाल भार्गव यहां से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। करीब 38 साल बाद देश का प्रधानमंत्री रेहली विधानसभा सीट पहुंच रहा है। इससे पहले 1985 में राजीव गांधी आए थे।

मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि ये मेरे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मेरी विधानसभा सीट में आ रहे हैं। गोपाल भार्गव के अनुसार, 1985 के विधानसभा चुनाव में गोपाल भार्गव के खिलाफ जनसभा करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी यहां आए थे। इसके बाद गोपाल भार्गव अपना चुनाव नहीं हारे थे। इस विधानसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस लंबे समय से कोशिश कर रही है।

नेहरू स्टेडियम में हुई थी राजीव गांधी की सभा
गोपाल भार्गव रेहली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। गोपाल भार्गव को खिलाफ राजीव गांधी 1985 में रेहली के नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने आए थे। राजीव गांधी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी भी सागर जिले में जनसभा कर चुके हैं। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी रेहली विधानसभा सीट नहीं गए थे। पीएम मोदी रेहली विधानसभा सीट के ढाना में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं भार्गव
गोपाल भार्गव ने हाल ही में फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। सागर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे गुरुजी का आदेश है कि अभी तीन बार और चुनाव लड़ना है। गोपाल भार्गव के इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...