18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालगुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर देगा यह दिग्गज नेता! जीतू पटवारी...

गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर देगा यह दिग्गज नेता! जीतू पटवारी ने बताया ‘योद्धा’

Published on

गुना

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। इस सीट से केपी यादव प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन पार्टी ने ‘महाराज’ पर भरोसा जताया है। बीजेपी के टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना सीट पर एक दिग्गज नेता को उतारने की बात कही है। उन्होंने उस नेता को ‘योद्धा’ बताया है।

दरअसल, कांग्रेस के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने के लिए एक बार फिर ‘केपी यादव जैसा योद्धा’ मैदान में आएगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने गुना से 1.21 लाख से अधिक वोटों के अंतर से सिंधिया को हराया था। गुना सीट सिधिंया के पास 2002 से थी और यह सीट दशकों से उनके परिवार का गढ़ रही। साल 2019 में सिंधिया कांग्रेस के साथ थे जबकि यादव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

मार्च 2020 में सिंधिया और उनके कई समर्थक विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी और वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे। गुना लोकसभा सीट के लिए भाजपा द्वारा सिंधिया को टिकट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर पटवारी ने संवाददाताओं से कहा कि इस बार भी केपी यादव जैसा योद्धा सामने आएगा। बाकी आप सब समझ सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रियों के राम मंदिर में दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने के बारे में पूछे जाने पर पटवारी ने कहा कि यह आस्था का मामला है, लेकिन उन्होंने इससे जुड़े विज्ञापन जारी करने संबंधी राज्य सरकार के कदम की निंदा की। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में सत्ता में आने के बाद से राज्य की भाजपा सरकार पहले ही 15,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है, जिससे सार्वजनिक कर्ज और बढ़ जाएगा। पटवारी ने दावा किया कि यादव की सरकार के तहत अपराध बढ़े हैं और यह 30 साल के उच्चतम स्तर पर हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...